मेरे साथी ....जिन्होंने मेरी रचनाओं को प्रोत्साहित किया ...धन्यवाद

शुभ-भ्रमण

नमस्कार! आपका स्वागत है यहाँ इस ब्लॉग पर..... आपके आने से मेरा ब्लॉग धन्य हो गया| आप ने रचनाएँ पढ़ी तो रचनाएँ भी धन्य हो गयी| आप इन रचनाओं पर जो भी मत देंगे वो आपका अपना है, मै स्वागत करती हूँ आपके विचारों का बिना किसी छेड़-खानी के!

शुभ-भ्रमण

24 अप्रैल 2013

विरह क्या आत्म दाह होता ...!

विरह क्या
आत्म दाह होता ...!

अश्रु अतिथि से आते है
स्वागत हे! नैना गाते है
हा ! पीड़ा, हा ! करुण रागिनी
सबको दूँ न्योता ...!

विरह क्या आत्म दाह होता ...!

स्मृतियाँ फेरे लेती है
घड़ी घड़ी घेरे लेतीं है
हा ! विदाई, हा ! वियोग; इस
क्षण, शुभ विवाह होता ...!

विरह क्या, आत्म दाह होता ...! 

                       गीतिका 'वेदिका'
                       11/04/06 6:45 अपरान्ह 

23 अप्रैल 2013

तुझे पाया बेवफ़ा

जब भी पाया तुझको

कर गया चाक ज़िगर
तेरा साया बेवफ़ा

दिल है नादान सनम
तुझ पर आया बेवफ़ा

हम तो तेरे ही बने
तू पराया बेवफ़ा

तोड़ी सब कसमें क्यों
या ख़ुदाया बेवफ़ा
                                                                                       ...गीतिका 'वेदिका'

17 अप्रैल 2013

सुमरि होरी रे! / लम्टेरा विधा

बुन्देली क्षेत्र में फाग के अवसर पर पुरुष और महिलाओं के समूह द्वारा गाया जाने वाला गीत

 सुमरि होरी रे! / लम्टेरा विधा

सुमरि  होरी रे!
आई होली के लेके रंग बिरंगे अनुराग रे
सुमरि होरी रे!

कौना के शिव कैलाश बसे जू हो
कौना के श्याम बसे वृन्दावन रे
सुमरि होरी रे!

राधा चली घट रंग भरो जू 
गौरा चली ले के रंग अबीर को थार रे
सुमरी होरी रे!

कौना सी  सुंदर नारी वन में बसे
संगे बसे लाला लखन , राम भरतार रे
सुमरि  होरी  रे!

राम भगत की रंग रंगीली होली
हनुमत करे लाल सिंदूर को सिंगार रे
सुमरि होरी रे!

रखो वेदिका लाज, कलम खों रंग दो 
संग मिले एक रंग पिया जी का प्यार रे!
सुमरि होरी रे!

गीतिका 'वेदिका'
21-03-2013....11:19 अपरान्ह

18 मार्च 2013

"और कहूँ क्या "



मेरे दिल की

गहराइयों में तुम

आये सौंधी हवा बन के

महका गये सुगंध

आंगन भर हाय राम

रोम रोम

रोमांचित करते

सुध बुध भूली

सब जग भूली  

याद रहे बस तुम 

लेकिन चतुर साथी

जाते जाते छोड़ गये तूफान

घना और भीषण हाय

सब अस्त-व्यस्त 

और कहूँ क्या

शेष नहीं कुछ भी 

शेष नही कुछ भी ...............गीतिका 'वेदिका'

                                          १८ -०३ -२ ० १३    ०३ :२२  अपरान्ह 

12 मार्च 2013

"फागुन का हरकारा”


  गीतिका 'वेदिका   

 "फागुन का हरकारा”


भंग छने रंग घने
फागुन का हरकारा

टेसू सा लौह रंग
पीली सरसों के संग
सब रंग काम के है
 कोई नही नाकारा

बौर भरीं साखें है
नशे भरी आँखें है
होली की ठिठोली में
 चित्त हुआ मतवारा

जित देखो धूम मची
टोलियों को घूम मची
कोई न बेरंग आज
रंग रंगा जग सारा

मुठी भर गुलाल लो
दुश्मनी पे डाल दो
हुयी बैर प्रीत, बुरा;
मानो नही यह नारा

मन महके तन महके
वन औ उपवन महके
महके धरा औ गगन
औ गगन का हर तारा

जीजा है साली है
देवर है भाभी है
सात रंग रंगों को
रंगों ने रंग  डारा

चार अच्छे कच्चे रंग
प्रीत के दो सच्चे रंग
निरख निरख रंगों को
तन हारा मन हारा

          8/03/2013 1:45pm

29 जन॰ 2013

मन मन ही मन में घुलता है



चुप चाप समाधि सी बैठूं
जीवन क्या यही शिथिलता है
 
मन सदा अशांत ही रहता है
मन मन ही मन में घुलता है
 

खोकर अपना नन्हा सा शिशु
न प्यार तुम्हारा पाया है
कैसे तुम पत्थर दिल साथी
मन में भरी विकलता है
 
खाना पीना खा लूँ सो लूँ
अपना रोना किसको रो लूँ
 
न कोई तत्परता अब
न कोई चंचलता है
 चहुँ और न कोई आश्वाशन
मन समझे न कोई भाषा
कैसे मन को समझाऊं मै
मेरे अंतर व्याकुलता है

17 सित॰ 2012

"मेरे घर आये है साजन"


मेरे घर आये है साजन
आँगन निखर गया

बरसी थी नैनो की बदली
धो गयी सब काजल और कजली
रोग शोक दुःख पीड़ा
जाने किधर गया

हम मिलकर तुमसे हरसाए
सबको अपने सजन दिखाए
खूब खूब खुद पे इतराए
विरह वेदना का रोना
सब बिसर गया


1 जून 2012

गजल सा ये चेहरा...!

किसी फूल की पंखुरी से मुलायम
बहुत खूबसूरत गजल सा ये चेहरा

ये आँखें है या मुस्कराती दो कलियाँ
किसी झील में इक कमल सा ये चेहरा