मेरे साथी ....जिन्होंने मेरी रचनाओं को प्रोत्साहित किया ...धन्यवाद

शुभ-भ्रमण

नमस्कार! आपका स्वागत है यहाँ इस ब्लॉग पर..... आपके आने से मेरा ब्लॉग धन्य हो गया| आप ने रचनाएँ पढ़ी तो रचनाएँ भी धन्य हो गयी| आप इन रचनाओं पर जो भी मत देंगे वो आपका अपना है, मै स्वागत करती हूँ आपके विचारों का बिना किसी छेड़-खानी के!

शुभ-भ्रमण

1 जुल॰ 2010

तू ही है हर ओर प्रियतम

विरह का यह जोर प्रियतम
तू ही है हर ओर प्रियतम
 
सुबह में तेरा दरस है
जी को ये इतना हरस है
साँझ को तेरी प्रतिक्छा
तुझी से हर भोर प्रियतम
तू ही है हर ओर प्रियतम
 
द्वार पर दस बार आती
तुझे न इक बार पाती
कोई देखे तो लजाती
धक् ह्रदय से लौट जाती
भिगो नैना कोर प्रियतम
तू ही है हर ओर प्रियतम
 
कैसे ये तुझको बताऊँ
आई पीहर को अकेली
इक किनारे इकल बैठी
खोजती हूँ  ये पहेली
आओगे ले जाने जल्दी
हो रही हूँ विभोर प्रियतम
तू ही है हर ओर प्रियतम

12 जून 2010

जीते रहो!!!


हे! सहोदर!
तुम वही ना 
जो रहे उसी उदर में 
जिसमें कि मै  
उसी पदार्थ से पोषित
जिससे कि मै,  
फिर क्यों नहीं कोमल भावनाएं
तुम्हारी जैसे कि मेरी,
फिर क्यों कठोर शब्द 
तेरे क्यों नहीं मेरे,
क्यों मैं पल पल आहत तेरे बोलों से , 
क्यों जमता मेरा  दौड़ता लहू ,
क्यों ख़त्म होती मेरी खुशियाँ 
तेरे उपालम्भों  से, 
क्यों हर वक्त मुझे नीचा दिखाने की होड़, 
जबकि मै तेरी प्रतिस्पर्धी तो नहीं 
तब भी चाक होता ह्रदय जब 
तेरे इस व्यव्हार से माता - पिता भी 
रहते तेरे ही पाले में
 हे!  भाई! 
राखी के अवसर आते ही
आगे करते हाथ केवल इस हेतु 
की कोई तुम्हे ताना न दे 
की तेरी सूनी कलाई
झुकते तो नहीं कभी 
जिद्दी हठीले और छोटे उम्र में तुम
फिर भी ये आशीर्वचन तेरे ही लिए 
जीते रहो !!!

6 मई 2010

कौन बहार बिखेर गया...!

सूने से मन आंगन में मेरे
ये कौन रंगोली उकेर गया....

पतझर तो था अभी-अभी
फिर कौन बहार बिखेर गया...

अपना तो नही था, झौंका
शायद माथे हाथ फेर गया....

लौट आये वो लम्हा देखूं
जो पहले कुछ देर गया ....

वेदिका

नर्मदा मैया.....!

                                                                       नर्मदा मैया