मेरे साथी ....जिन्होंने मेरी रचनाओं को प्रोत्साहित किया ...धन्यवाद

शुभ-भ्रमण

नमस्कार! आपका स्वागत है यहाँ इस ब्लॉग पर..... आपके आने से मेरा ब्लॉग धन्य हो गया| आप ने रचनाएँ पढ़ी तो रचनाएँ भी धन्य हो गयी| आप इन रचनाओं पर जो भी मत देंगे वो आपका अपना है, मै स्वागत करती हूँ आपके विचारों का बिना किसी छेड़-खानी के!

शुभ-भ्रमण
adhuri deh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
adhuri deh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

3 अग॰ 2020

जानो अपने राम को 🌼 2

१.
राम धीर मुद्रा में बैठे, पत्थर पर मुस्काते हैं
उनके संरक्षण में वानर जल पत्थर तैराते हैं।
२.
मीठे फल चख रखती शबरी, प्रभु मगन मन खाते हैं
छुपकर बैठे लछमन भैया, फल खाने में सकुचाते हैं।
३.
भक्ति भाव हनुमान का और जानकी तापसी
लखनलाल सीता सहित किये राम घर वापसी।
४. 
शिव के स्वामी राम हैं, राम के प्रभो महेश |
मित्र सदा है मित्र है, जन-जन को सन्देश ||
५. 
सेतु समुद्रम बन रहा, शिव जी हुए सहाय |
सीता के सम्मान में सेतु बना उपाय ||
६. 
सेतुबन्ध है राम का, संग शिव का आशीष |
लाख आयें कठिनाइयाँ, धरें चरण पर शीश ||
७. 
सीता की अवमानना, लिया राम ने ठान |
रावण का कुविचार था, लेंगे उसके प्रान ||
८. 
सेतु समुद्रम बन रहा, शिव जी हुए सहाय । 
सीता के सम्मान में,  सागर कहे उपाय ||
९. 
अग्नि परिच्छा जानकी, अगन दहकती जाए।
सब लीला है राम की, अग्निदेव सहाय ।।

गीतिका वेदिका
©सर्वाधिकार सुरक्षित

जानो अपने राम को 🌼1

१.
हरिये हम सबके कलुष भाव हे! धनुष धारिये रघुनन्दन |दुःख औ' सुख में सम रह पाएं हम, तोड़ सकें भव के बंधन ||

२.
राम नगरिया ओरछा, बसी बेतवा तीर |
मिले पुख्य नक्षत्र में, जन-जन के रघुवीर ||

३.
धनुष उठाया राम ने, करने को संधान |
रामबाण को है सदा, उचित लक्ष्य का भान ||

४. 
राम लखन औ' मैथिली, किसकी ये तस्वीर |
जन जन के मन रम रहे, कैसे हरते पीर ||

५.
चाप चढाया राम ने, किसकी हरने पीर |
न्याय मिलेगा कौन को,  बदलेगी तक़दीर ||

६.
माता के आदेश से,  लिया कौन सा जोग |
भ्रात संगिनी वन चले, कैसा ये संयोग ||

७.
हनुमत सा ना बाहुबल, नहीं राम सा तेज |
रामकथा की पंक्तियाँ, बड़ी सनसनीखेज ||

८.
धनुष तोड़ फिर राम ने, लिया स्वयंवर जीत |
अवधपुरी को ले चले, अपने मन की मीत ||


९. 
जन जन के हैं राम, कहे वेदिका सोरठा|
बसे ओरछा धाम, बना अवधपुर ओरछा||

गीतिका वेदिका 

(सर्वाधिकार सुरक्षित गीतिका वेदिका)